हफ्ते के पहले कारोबारी दिन शेयर बाजार में भारी बिकवाली दिखी है। इस दौरान प्रमुख बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी फिसल गए हैं। आज सोमवार को सेंसेक्स और निफ्टी पर ईरान और इस्राइल के बीच बढ़ रहे तनाव (वॉर) का असर साफ-साफ दिख रहा है। सोमवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 800 अंकों से अधिक फिसल गए। वहीं निफ्टी भी 22300 से नीचे पहुंचा है।बीएसई पर सूचीबद्ध सभी कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 5 लाख करोड़ रुपये घटकर 393.68 लाख करोड़ रुपये रह गया।
सेंसेक्स 800 अंक टूटा, निफ्टी 22350 से फिसला

