आज पूरे प्रदेश में हाई अलर्ट, कानपुर पहुंचे मुस्लिम लीग सांसद

गौरतलब है कि कानपुर में भड़की हिंसा होने के बाद आज शुक्रवार को जुमे की पहली नमाज अदा होगी । जिसके चलते सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में पुलिस और प्रशासन हाई अलर्ट पर सख्ती है। कानपुर शहर में धारा 144 लागू हो गई है। इसके लागू होने के बाद एक साथ पांच या इससे अधिक लोगों की भीड़ जुटने की अनुमति नहीं है। इसी तरह से अनुमति के बगैर कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। संवेदनशील इलाकों में चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा लगा हुआ है। पुलिस, पीएसी और आरएएफ के जवानों की तैनाती की गई है। सीएम योगी ने भी इसके लिए सख्त निर्देश जारी किए है और अधिकारियों को सतर्क रहने के लिए कहा है। पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने जानकारी दी है कि, पुराने लखनऊ में चौकसी बढ़ा दी गई है। पुराने शहर को 37 सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर का प्रभारी भी पुलिस अधिकारी को नियुक्त किया गया है। इस इलाके में 61 संवेदनशील स्थान भी चिह्नित किए गए हैं। यहां पुलिस की ड्यूटी लगाई गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *