सीएम धामी ने जगद्गुरु शंकराचार्य के साथ चारधाम यात्रा पर की बात

हरिद्वार: आज सीएम धामी चंपावत उपचुनाव में शानदार जीत हासिल करने के बाद गंगा दशहरा के पावन अवसर पर पर पहली बार हरिद्वार पहुंचे जहां मुख्यमंत्रीने कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में शारदा पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से आशीर्वाद लिया और मुलाक़ात की.  सीएम ने करीब ढाई घंटे तक शंकराचार्य से बातचीत की। उनके साथ चारधाम की सरल, सुगम और सुरक्षित यात्रा पर चर्चा की और साथ ही दोनों ने भोजन भी किया। 

सीएम धामी ने आज पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि “हमने जो विकल्प रहित संकल्प लिया है, उससे प्रदेश आगे बढ़ रहा है। उनका उद्देश्य चारधाम यात्रा में आने वाले सभी यात्रियों को सरल, सुगम और सुरक्षित यात्रा करानी है। इसके लिए संतों के सुझाव से अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं, ताकि श्रद्धालु आराम के साथ चारधाम यात्रा को कर पाए। स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने सीएम को आशीर्वाद दिया।

क्या बोले महाराज- स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने सीएम के लिए कहा कि 6 महीने के मुख्यमंत्री के पिछले कार्यकाल में साबित कर दिया है। इसके बाद सीएम ने ओम घाट पर पंच स्नान किया और मां गंगा को पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर विहिप नेता दिनेश सिंह, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, पूर्व विधायक संजय गुप्ता, सुरेश राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान, नितिन गौतम सभी शामिल रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *