मार्केट में लॉन्च हुई सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार,जानिए क़ीमत

मुंबई : पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों के कारण अब लोग इलेक्ट्रिक व्हीकल्स खरीदने के बारें में सोच रहे हैं।इसी कारण मार्केट में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री में तेज़ी आई है। ईवी की डिमांड बढ़ने के पीछे की मुख्य वजह राज्य सरकारों द्वारा दी जानेवाली सब्सिडी को भी बताया जा रहा है। लेकिन अब भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स आम लोगों की पहुंच के बाहर हैं। इसकी वजह इनका महंगा होना है। लेकिन मुंबई की एक स्टार्टअप कंपनी ने बहुत सस्ती इलेक्ट्रिक कार पेश की है।इस कंपनी का नाम स्टोर्म मोटर्स है। और कंपनी ने मात्र 4.50 लाख रुपये की कीमत में स्टोर्म आर3 कार को पेश किया है। साथ ही मात्र 10000 रूपए में आपसे बुक करा सकते है। यह कार 3 वेरिएंट्स में आएगी हालांकि ,यह कार मुंबई ,ठाणे,नवी मुंबई, नई दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा में ही बिक्री के लिए उपलब्ध है।


स्टोर्म आर3 की डिजाइन की बात करें, तो यह बाकी इलेक्ट्रिक कारों से थोड़ी अलग है। इसमें चार नहीं तीन ही पहिए हैं ,लेकिन इसे एक थ्री-व्हीलर कहना गलत होगा, क्योंकि इस कार में आगे दो पहिये लगे हैं और पीछे की तरफ एक पहिया दिया गया है। जबकि थ्री-व्हीलर में इसका ठीक उल्टा होता है. इसके अलावा इसमें दो सीट्स, एक सनरूफ भी दी गई है. सिंगल चार्ज में यह गाड़ी आपको 200 किमी की रेंज देती है। अगर आप रोजाना 50 किलोमीटर तक सफर करते हैं, तो यह कार आपके लिए फ़ायदे का सौदा हो सकती है ।