शेयर बाजार में जबरदस्त शुरुआत,सेंसेक्स पहली बार 71000 के पार-पूरी डीटेल्स पढ़े

आज शुक्रवार को सप्ताह के अंतिम दिन घरेलू शेयर बाजार एक बार फिर नई हवाओं में ऊपर उछला है। इस दौरान सेंसेक्स पहली बार 500 अंकों की बढ़त के साथ 71000 का लेवल पार कर गया है। दूसरी ओर निफ्टी भी पहली बार 21300 के पार है। फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरों में कटौती की संभावना व्यक्त करने के बाद पूरी दुनिया के बाजार में मजबूती दिखी जिसके असर से भारतीय शेयर बाजार नए ऑल टाइम हाई पर  पहुंचा है।

डीटेल्स –

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 570 अंक की तेजी के साथ 71,084.08 अंक के उच्चस्तर पर आ गया है। वहीँ, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 173 अंक की बढ़त के साथ 21,355.65 अंक की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा है। निफ्टी मिडकैप 100 में 0.29 फीसदी और स्मॉलकैप में 0.67 फीसदी की तेजी दर्ज की गई। आज की सुबह बाजार ए हाल में सेंसेक्स में 300 अंकों की बढ़त दिखी। दूसरी ओर, निफ्टी भी 21,250 के पार और सुबह नौ बजकर 44 मिनट पर सेंसेक्स 165.40और निफ्टी 58.15 अंकों की बढ़त के साथ 21,240.85 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *