अमिताभ बच्चन के नाती बने आर्मी ऑफिसर, बॉडी लैंगुएज सुधारने की ली ट्रेनिंग

‘द आर्चीज’ फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करके एंट्री लेने वाले बिग बी अमिताभ के नाती श्वेता बच्चन नंदा के बेटे अगस्त्य नंदा एक बार फिर चर्चाओं में हैं।  आर्चीस के बाद अब अगस्त्य बड़ी फिल्म करने जा रहे हैं। अगस्त्य निर्देशक श्रीराम राघवन की फिल्म ‘इक्कीस’ में मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म की शूटिंग को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है।

 
ख़बरों की मानें तो श्रीराम राघवन की बहुप्रतीक्षित फिल्म में अगस्त्य मुख्य भूमिकामें। फिल्म ‘इक्कीस’ की शूटिंग जनवरी 2024 में शुरू की जाएगी। फिल्म का निर्माण दिनेश विजान ने किया है और अगस्त्य के अलावा धर्मेंद्र भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। अगस्त्य अपनी बॉडी लैंगुएज सुधार रहे हैं, इसके लिए वो ट्रेनिंग के साथ कई अभिनय कार्यशालाओं में भाग ले रहे है।अगस्त्य युद्ध में शहीद हुए अरुण खेत्रपाल की भूमिका निभाएं। उन्हें लगता है कि अगस्त्य इस भूमिका में फिट बैठते हैं।अगस्त्य एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में नजर आने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *