बद्रीनाथ धाम पहुंचकर भी बिना दर्शन लौटे मुकेश अंबानी !

देहरादून : जहां उत्तराखंड राजधानी की सरज़मीं पर क्रिकेटर खिलाड़ी उतर रहे हैं वहीँ प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी भी बीते दिन मंगलवार को उत्‍तराखंड पहुंचे है । अपने इस दौरे में वह बदरीनाथ और केदारनाथ धाम दर्शन के लिए गए और खराब मौसम के कारण उनका यह दौरा हुआ।  खराब मौसम के चलते उद्योगपति मुकेश अंबानी का आज का बदरीनाथ और केदारनाथ दर्शन का कार्यक्रम हुआ । बदरीनाथ धाम में मौसम खराब होने के चलते उनका विमान एयरपोर्ट से उड़ान नहीं भर पाया। जिस कारण पहले वह एयरपोर्ट के गेस्ट हाउस की ओर गए।

कुछ देर वहां रुकने के बाद उन्होंने अपने विमान पर ही जाकर मौसम साफ होने का इंतजार किया। लेकिन मौसम साफ न होने के चलते वह एयरपोर्ट से ही वापस लौट गए। वहीं बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के लिए भी मुकेश अंबानी के मन में अगाध आस्‍था है। वह अक्‍सर अपने परिवार के साथ इन धामों में पूजा अर्चना के लिए पहुंचते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *