आईटीआर फ़ाइल कर रहें हैं तो रखें इन बातों का ध्यान

नई दिल्ली : अगर आप फाइनेंशियल ईयर 2023-24 के लिए अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना चाहते हैं तो आपकों कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना होगा। नहीं तो आपको कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए आपको 31 जुलाई 2023 तक नए वित्तीय वर्ष के लिए इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करना होगा। अगर आप समय से अपना आईटीआर फाइल नहीं करते हैं तो आपको भारी जुर्माना भी भरना पड़ सकता है। और आपको इनकम टैक्स विभाग द्वारा नेटिस भी भेजा जा सकता है।
बता दें कि अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करना एक जिम्मेदार नागरिक होने का एक अहम हिस्सा है। यह एक ऐसा फॉर्म है जिसे टैक्सपेयर्स द्वारा एक वित्तीय वर्ष के दौरान होने वाली आय और आयकर विभाग को ऐसी आय पर भुगतान किए गए टैक्स डिटेल को साझा करने के लिए भरने की आवश्यकता होती है। आपको यह ध्यान रखना होगा कि आईटीआर फॉर्म सही ढंग से बिना किसी गलती के भरें। अपने फॉर्म को पूरी तरह से भरकर समय सीमा के अंदर जमा करें।