नई दिल्ली : संसद हमले की 22वीं बरसी पर सुरक्षा में घुसपैठ करने के मामलें में छठा आरोपी ललित झा मास्टरमाइंड सामने आया है। दिल्ली पुलिस ने पांच गिरफ्तार आरोपियों से खुली पूछताछ के आधार पर ही खुलासा किया है कि ये 13 दिसंबर की तारीख ललित ने तय की थी। ललित बिहार निवासी है। उसे बीते दिन बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ के बाद जो जानकारी मिली है उसके आधार पर पता चला है कि ललित झा सभी आरोपियों से सोशल मीडिया पेज भगत सिंह फैन क्लब के माध्यम से मिला था और ये कारों करीब डेढ़ वर्ष पहले मैसूरू में मिले, उसके बाद से सोशल मीडिया के जरिये संपर्क में बने हुए थे।
ललित ने ही सभी को गुरुग्राम बुलाया और संसद पर सांकेतिक हमले की साजिश ललित ने बनाई आठ ही बुधवार को जब ललित चारों आरोपियों के साथ संसद आया, तो उनमें से केवल दो लोगों के नाम पर पास थे। ऐसे में ललित ने सागर, मनोरंजन, नीलम और अमोल के फोन ले लिए।

