गिरावट पर खुला बाजार,सेंसेक्स 400 अंक-निफ्टी 17600 

नई दिल्ली : आज भारतीय बाजार का सुबह हाल अच्छा नहीं रहा इस हफ्ते के तीसरे दिन बुधवार को खराब शुरुआत हुई है। जिसमें सेंसेक्स 425 अंकों तक नीचे है तो  निफ्टी में भी 100 अंकों की कमजोरी सामने आई है। फिलहाल निफ्टी 58,821.31 के लेवल पर तो निफ्टी 17,554.70 के लेवल पर कारोबार होने की खबर है। इस दौरान एयरटेल के शेयरों में दो प्रतिशत की कमजोरी देखने को मिली है। 

शेयर बाजार को ग्लोबल मार्केट से कमजोरी के संकेत मिले । एक दिन की छुट्टी के बाद खुले अमेरिकी बाजार में गिरावट आई। डाऊ जोंस में 173 अंकों की कमजोरी आई तो नैस्डैक 86 अंक गिरकर बंद हुआ। नैस्डैक में लगातार सातवें दिन मंदी देखने को मिली। एशियाई बाजारों में गिरावट दिखी। एसजीएक्स निफ्टी 200 अंक फिसलकर 17500 के नीचे फिसल गया। —

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *