नई दिल्ली : आपको बतादें कि आज सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार में फिर नए रिकॉर्ड हाई पर देखे जा रहे हैं। सेंसेक्स और निफ्टी में ऑल टाइम हाई पर कारोबार दिख रहा है। और पहली बार सेंसेक्स 73000 और निफ्टी 22000 के पार हो गया है।बाजार में सबसे ज्यादा खरीदारी IT सेक्टर के शेयरों में देखी गई है।
विप्रो के शेयरों में में 10% का अपर सर्किट लगा है। HCL Tech और टेक महिंद्रा के शेयरों में भी चार-चार प्रतिशत का उछाल आया है। पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 847 अंकों की बढ़त के साथ 72,568 के स्तर पर बंद हुआ था। सिर्फ बजाज फाइनेंस, सन फार्मा, नेस्ले और बजाज फिनसर्व के शेयर गिरावट के साथ खुले।

