हेमकुंड साहिब के कब हो रहे कपाट बंद,अभी तक 2 लाख भक्तों ने किए दर्शन 

जोशीमठ : आपको बतादें कि हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए अगले माह 10 अक्तूबर को पूजा अर्चना के बाद बंद किए जाएंगे। हेमकुंड साहिब की यात्रा इस वर्ष 22 मई 2022 से प्रारम्भ की गई थी। यात्रा शुरू होने से अब तक लगभग दो लाख पंद्रह हजार श्रद्धालुओं ने गुरुद्वारा साहिब के दरबार में हाजिरी लगाकर मठ्ठा टेका है। 

फूलों की घाटी आने वाले यात्रियों ने भी हेमकुंड साहिब में अपनी उपस्थिति दर्ज की। इसके अलावा राज्य के सभी धामों में आए श्रद्धालुओं ने अपनी यात्रा सुखद रूप से संपन्न की। राज्य में इस बार उम्मीद से बढ़कर यात्री पहुंचे हैं। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्र्स्ट की ओर से बताया गया कि 10 अक्तूबर को दोपहर 01 बजे हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होंगे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *