आपको बतादें कि 18 फरवरी को समाप्त सप्ताह पर भारतीय इक्विटी बाजार मे गिरावट के साथ लाल निशान जारी है। यह लगातार दूसरा सप्ताह है जिसमें बाजार में गिरावट दर्ज है। इस हफ्ते में बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 3 फीसदी से ज्यादा टूटा, तो वहीं मिडकैप इंडेक्स में 2 फीसदी की कमी आई। लॉर्ज कैप इंडेक्स की बात करें तो इसमें 0.7 फीसदी की गिरावट देखी गई है।
गिरावट के प्रमुख बड़े कारण-
दरअसल,दुसरे हफ्ते भी जियोपॉलिटिकल तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और लगातार हो रही विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) की बिकवाली गिरावट के सबसे प्रमुख कारण रहे हैं। आपको पता हो कि पिछले हफ्ते बाजार एक साल में सबसे बड़ी एक दिनी गिरावट के साथ शुरु हुआ था, हालांकि इसके बाद अगले दिन कुछ रिकवरी आती दिखी। लेकिन ये तेजी एक दिन ही रही और हफ्ते के बाकी 3 दिनों में बाजार ने फिर गिरावट का सामना किया।
भारतीय शेयर बाजार लगातार दूसरे सप्ताह भी औंधे मुँह,जानिए क्या है कारण ?

