आज लाल निशान पर सेंसेक्स,निफ्टी 17900

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बाद भारतीय बाजार भी गुरुवार को गिरावट पर है। सेंसेक्स लगभग 209 अंक नीचे जाकर 60050 पर खुला ,निफ्टी 55 अंकों की कमजोरी के साथ 17888.70 के लेवल पर खुला।ज्यादातर भारतीय इंडेक्स गुरुवार को शुरुआती सेशन में लाल निशान पर कारोबार करते दिख रहे हैं। इससे पहले अमेरिकी और एशियाई बाजारों में भी कमजोरी दिखी। फिलहाल सेंसेक्स 60,182.12 अंकों पर जबकि निफ्टी 17,908.60 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। आज के कारोबार में आईटी, फार्मा शेयरों में गिरावट से बाजार पर दबाव है। मेटल, रियल्टी और पीएसयू बैंक सेक्टर्स में खरीदारी नजर आ रही है। इससे पहले पांच दिनों की तेजी के बाद अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोरी दिखी। डाओ जोंस करीब 172 अंक गिरकर 33,980 के लेवल पर बंद हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *