नई दिल्ली : विधानसभा चुनाव के परिणामों के बाद आज सोमवार शेयर बाजार में जबरदस्त उछाल है। बाजार रिकॉर्ड ऊपर खोले गए हैं। कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 1,024.29 (1.51%) की मजबूत बढ़त के साथ 68,504.43 के स्तर पर कारोबार हो रहा है। उधर,एनएसई निफ्टी 304.40अंक उछलकर 20,572.30 पर पहुंचा है।
इस दौरान बैंक निफ्टी में भी मजबूती आई और यह 811 अंक ऊपर 45,625 पर कारोबार करता दिखा। बाजार में दमदार घरेलू और ग्लोबल संकेतों के कारण बढ़ोतरी हुई है। विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के बाद निवेशक भी उत्साहित दिखे। निफ्टी में अदानी एंटरप्राइसेज और अदानी पोर्ट्स के शेयर 4-7% तक चढ़े। बीते सप्ताह शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स 492 अंक चढ़कर 67481 पर बंद हुआ था।

