बड़ी खबर : अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

कोलकाता : आतंकियों के नापाक इरादों को एक बार फिर बेकार कर दिया गया है जिसके चलते पश्चिम बंगाल एसटीएफ ने उत्तरी 24 परगना जिले के सासन के खारीबाड़ी इलाके से प्रतिबंधित आतंकी संगठन अलकायदा के दो संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्त में लिया है। इन दोनों के पास से भारत के खिलाफ जंग छेड़ने से सम्बंधित समाग्री भी बरामद हुई है जिसे अब जब्त कर लिया गया है।
एसटीएफ ने सासन पुलिस थाने के तहत खारीबाड़ी इलाके में यह कार्रवाई की। दोनों को बीती रात बुधवार को गिरफ्तार किया गया है । एसटीएफ ने बताया है कि ये दोनों भारतीय उप-महाद्वीप में प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन के  सदस्य हो सकते हैं। एसटीएफ ने ये भी कहा है कि कहा कि इनकी पहचान गंगारामपुर, जिला दक्षिण दिनाजपुर निवासी अब्दुर रकीब सरकार और हुगली जिले के आरामबाग निवासी काजी अहसानुल्लाह के रूप में की गई है।
पश्चिम बंगाल पुलिस के एसटीएफ ने दावा किया कि उनके कब्जे से भारत के खिलाफ युद्ध छेड़ने का संकेत देने वाला कट्टरपंथी साहित्य जब्त किया गया है। हिरासत में लिए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ यूएपीए और आईपीसी के विभिन्न प्रावधानों के तहत केस दर्ज किया गया है। एफआईआर में दोनों से अब पूछताछ के मुताबिक़ और भी अन्य 17 लोगों के नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *