गौतम अडानी को पछाड़ मुकेश अम्बानी फिर बनें एशिया के अमीर व्यापारी 

नई दिल्ली: अभी तक अमीरों की सूची में सबसे ऊपर आ गए गौतम अडानी अब फिर पीछे छूट गए हैं। अडानी और मुकेश अंबानी के बीच बीते कुछ दिनों से दौलत की दाऊद चल रही है। उसमें एक बार फिर से रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी ही आगे पाए गए हैं। बीते सप्ताह के शुक्रवार को अडानी समूह के चेयरमैन ने मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ दिया था जिसके बाद उन्होंने  भारतीय का ताज अपने नाम किया था, लेकिन आज बुधवार सुबह एक बार फिर मुकेश अंबानी टॉप पर आ गए हैं। 

आज सुबह फिर पलटी बाजी-

ख़बरों में सामने आया कि आज बुधवार की सुबह की रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने अपना ताज गौतम अडानी से वापसी लिया है और वो फिरसे  दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 10वे स्थान पर आ पहुंचे हैं। अरबपतियों की ताजा सूची में अंबानी ने अडानी को पछाड़ दिया है। आज आई सूची के मुताबिक़, मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति वर्तमान में 90.3 अरब डॉलर हो गई है और यह दुनिया के 10वें सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं।  गौतम अडानी की कुल संपत्ति 89.3 अरब डॉलर है और वह 11वें सबसे अमीर के रूप में आ गए हैं। 

पिछले हफ्ते अडानी ने मारी थी बाजी-

आपको बतादें की पिछले सप्ताह में अम्बानी को 1.4 अरब डॉलर और अडानी को 2.2 अरब डॉलर का खामियाज़ा भुगतना पड़ा था। इस बदलाव के बाद अरबपतियों की सूची में भी बदलाव हुआ और मुकेश अंबानी एक बार फिर से गौतम अडानी से ऊपर निकल गए। इससे पहले, शुक्रवार को, अडानी ने फोर्ब्स की सूची में दसवां स्थान हासिल किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *