पुलिसकर्मियों की शर्मनाक हरक़त , हुए सस्पेंड

मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ से पुलिसकर्मियों द्वारा रणजी क्रिकेट खिलाड़ियों की पिटाई करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार मेरठ के भामाशाह पार्क स्टेडियम के बाहर दो दरोगाओं पर रणजी खिलाड़ियों को पीटने का आरोप है। स्टेडियम से दो रणजी खिलाड़ी खाना लेकर अपने कमरे में लौट रहे थे। इसी बीच भामाशाह पार्क स्टेडियम के बाहर एक गाड़ी में दो दरोगा वरुण शर्मा और जितेंद्र बैठे हुए थे। तभी गाड़ी की पार्किंग को लेकर खिलाड़ियों और पुलिसवालों के बीच कहासुनी हो गई जिसके बाद पुलिस वालों नें दोनों खिलाड़ियों की जमकर पिटाई कर दी।
इसके बाद वहां थाना पुलिस पहुंची। और सभी को थाने ले आई। पुलिस थाने में दोनों ही पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से मना कर दिया। पुलिस ने अपनी तरफ से मामले का संज्ञान लेते हुए खिलाड़ियों को पीटने के आरोप में दोनों दरोगा को निलंबित कर दिया। सर्किल ऑफिसर अरविंद चौरसिया से इस पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट मांगी है। दरअसल, मामला मेरठ के सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जहां मेरठ का भामाशाह पार्क के नाम से स्टेडियम है। यहां क्रिकेट खेलने और प्रैक्टिस करने के लिया क्रिकेटर्स आते हैं। मामला मेरठ के एसएसपी रोहित सिंह तक पहुंचा और उन्होंने दोनों दरोगाओं को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिए है।