गैंगस्टर अनिल दुजाना मुठभेड़ में ढेर, मेरठ में एसटीएफ ने मार गिराया 

मेरठ में आज गुरूवार को गैंगस्टर अनिल दुजाना को एसटीएफ ने मार गिराया है। खबर के मुताबिक़, कुख्यात अनिल दुजाना के मेरठ में भोला झाल पर होने की सूचना मिली जिसके बाद तुरंत एसटीएफ पहुंची और उसे घेरा बताया गया कि पुलिस पर फायरिंग करते हुए वह फरार होने की कोशिश कर रहा था। इसी बीच पुलिस की गोली लगने से उसकी मौत हो गई है।
50 मुकदमे दर्ज-
अनिल दुजाना पर यूपी समेत अन्य राज्यों में लगभग 50 हत्या, रंगदारी, फिरौती के मामलें दर्ज है। बादलपुर का दुजाना गांव कभी कुख्यात सुंदर नागर उर्फ सुंदर डाकू के नाम से पहचान में था। उसने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी तक को जान से मारने की धमकी दी थी। उसने पुलिस टीम पर फायरिंग की, जवाबी फायरिंग में वह मारा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *