सपा कार्यालय के बाहर दिखा कुछ अलग नज़ारा,जानिए पूरी ख़बर

लखनऊ: रामचरितमानस पर टिप्पणी के विवाद के बीच आज लखनऊ में समाजवादी पार्टी के कार्यालय के बाहर कुछ अलग ही नजारा दिखा। यहां सपा कार्यालय के बाहर बैनर लगा, जिसमें लिखा है- गर्व से कहो हम शूद्र हैं।

वहीं स्वामी प्रसाद मौर्य ने ट्विटर पर फिर से धर्म के ठेकेदारों पर सवाल उठाते हुए लिखा कि देश की महिलाओं, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों के सम्मान की बात करने से तथाकथित धर्म के ठेकेदारों को मिर्ची क्यों लग रही है’। ये भी तो हिंदू ही हैं। क्या अपमानित होने वाले 97 प्रतिशत हिन्दुओं की भावनाओं पर अपमानित करने वाले 3 प्रतिशत हिन्दुओं की भावनाएं ज्यादा मायने रखती हैं।’

अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रीय महासभा मुंबई महाराष्ट्र के राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर उत्तम प्रकाश सिंह पटेल के नाम और फोटो के साथ गर्व से कहो हम शूद्र हैं लिखा बैनर दिखा। ऊपर शूद्र समाज में 6743 जातियों के होने की बात के साथ ही जय संविधान और जय शूद्र समाज लिखा है।