मुंबई : क्रूज रेव पार्टी केस में गिरफ्तार अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका कल सेशन कोर्ट ने खारिज कर दी है। यह चौथी बार है जब आर्यन की जमानत याचिका खारिज हुई है , बता दें कि आर्यन 8 अक्टूबर से मुंबई के आर्थर रोड जेल में बंद है। उनके वकील ने हाई कोर्ट में ज़मानत की अपील दाखिल की थी अब इसपर 26 अक्टूबर को सुनवाई होगी। वहीं, शाहरुख खान आज पहली बार अर्थत रोड जेल में अपने बेटे आर्यन से मिलने गए थे।
वहीं आर्यन खान को अभी बेल न मिलने से बॉलीवुड के कई लोगों ने ट्वीट किया। स्वरा भास्कर, मीरा चोपड़ा, काम्या पंजाबी और केआरके ने ट्वीट कर अपनी अपनी प्रतिक्रियाएं व्यक्त की हैं। केआरके ने अपने ट्वीट में लिखा है कि , आर्यन की ज़मानत की अर्जी ख़ारिज़ कर दी गई है, यह तो पूरी तरह से उत्पीड़न करने जैसा लग रहा है। कैसे कोई इंसान 20 दिन से ज्यादा जेल में सकता है, जिसके पास से न तो ड्रग्स मिले और न ही इसका सेवन करते पकड़े गया है। एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े ने आर्यन खान की जमानत याचिका खारिज होने पर कुछ भी कहने से इंकार किया है। उन्होंने बस इतना कहा कि ‘सत्यमेव जयते’।
बता दें कि एनसीबी को आर्यन के कुछ और व्हाट्सऐप चैट्स मिले है, जिसमें आर्यन क्रूज पार्टी में शामिल होने वाली एक बॉलीवुड अभिनेत्री से ड्रग्स पर चर्चा कर रहा था। वहीं, एनसीबी की तरफ से बताया गया कि आर्यन ने पुग्छताछ में कहा था कि वो भविष्य में ऐसा कोई भी काम नहीं करेंगे, जिससे उनका या उनके परिवार का नाम खराब हो। वहीं आर्यन की बहन सुहाना जो सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट के लिए काफी एक्टिव रहती हैं, उन्होंने भी अपने भाई के गिरफ्तार होने के बाद से कुछ भी पोस्ट नहीं किया है।
बेटे आर्यन से आर्थर रोड जेल में मिलने पहुंचे शाहरुख़ खान, 8 अक्टूबर से जेल में है आर्यन

