शाहरुख़ के घर पहुंची एनसीबी की टीम , अभिनेत्री अनन्या पांडे के घर भी छापा

मुंबई : कल मुंबई सेशन कोर्ट के द्वारा शाहरुख़ खान के बेटे आर्यन खान की ज़मानत याचिका फिर से खारिज़ होने के बाद आज सुबह शाहरुख खान अपने बेटे आर्यन से मिलने आर्थर रोड जेल पहुंचे थे। और अब ख़बर आ रही है की अबसे कुछ देर पहले एनसीबी की एक टीम शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ पहुंची है। और इस समय शाहरुख़ भी अभी अपने घर मन्नत में मौजूद है। एनसीबी अधिकारियों ने बताया कि यह कोई रेड नहीं है है बस हम कुछ कागजी कार्यवाही करने आये हैं।
वहीं एनसीबी ने बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के घर पर भी छापा मारा है , अनन्य पांडेय अभिनेता चंकी पांडे की बेटी है। एनसीबी ने अनन्या पांडे को दोपहर 2 बजे पूछताछ के लिए एनसीबी के दफ्तर बुलाया है।


कुछ दिनों से आर्यन की चैट में किसी अभिनेत्री का ज़िक्र भी हो रहा था , शायद वह अभिनेत्रीअनन्या हो सकती है । जिसको देखते हुए अनन्या को एनसीबी ने समन किया है और पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुलाया है। खबरों के मुताबिक अनन्या पांडे के साथ-साथ इस चैट में शाहरुख खान की बेटी सुहाना का नाम भी है। बता दें कि कि शाहरुख के बेटे आर्यन को एनसीबी ने 3 अक्टूबर को मुंबई के एक क्रूज से गिरफ्तार किया गया था। और 8 अक्टूबर से आर्यन मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद है। वहीं अब तक 4 बार उनकी ज़मानत याचिका ख़ारिज हो चुकी है। जिसके बाद आर्यन के वकीलों ने जमानत के लिए बॉम्बे हाई कोर्ट जाने का फैसला किया है। आर्यन खान की जमानत याचिका पर अब 26 अक्टूबर को हाई कोर्ट में सुनवाई होनी है।