लम्बी गिरावट के बाद उबरा बाज़ार,आज सेंसेक्स 1000 अंक से अधिक

आज कारोबारी बाजार के सप्ताह का आखिरी दिन है और भारतीय शेयर बाजार सभी जानतें है बीते दिनों से गिरावट से आगे बढ़ रहा है। बीते की भारी गिरावट से उबरते हुए हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 840 अंक की बढ़त लेते हुए 57,370 के स्तर पर खुला, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 265 अंक उछलकर 16,504 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। फिलहाल, बीएसई का सेंसेक्स 1024 अंक की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। आपको बतादें कि बीते दिन गुरूवार को कारोबारी बाजार में रूस और यूक्रेन के बीच शुरू हुए युद्ध के कारण भारतीय शेयर बाजार में  भूचाल आया था। इसके चलते सेंसेक्स इस साल की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट के साथ 2702 अंक टूटकर 54,530 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर निफ्टी सूचकांक का भी पूरे दिन बुरा हाल रहा और यह 815 अंक की जोरदार गिरावट के साथ 16,227 के स्तर पर खत्म हुआ था। एक दिन भी निवेशकों को 13.5 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *