आज से दो मेला स्पेशल ट्रेनें शुरू,पूरा अपडेट यहां !

हरिद्वार  :  हरिद्वार में बीते दिन मंगलवार से कांवड़ मेला शुरू हो चुका है। ऐसे में शिव भक्तों की सुविधाओं का खासा ध्यान रखते हुए, रेलवे प्रशासन ने दो मेला स्पेशल ट्रेनें चलाने का एलान किया है। इनका संचालन आज बुधवार से शुरू हो चुका है। यह ट्रेनें 20 जुलाई तक हरिद्वार से दिल्ली के बीच दौड़ेंगी। उत्तर रेलवे के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह की तरफ से जारी कार्यक्रम के अनुसार मेला स्पेशल ट्रेन शामली डेमू एक्सप्रेस स्पेशल बुधवार रात आठ बजे से दिल्ली से हरिद्वार के लिए रवाना की जाएंगी। दिन यानी छह जुलाई को दोपहर दो बजकर 40 मिनट पर यह ट्रेन हरिद्वार से दिल्ली के लिए रवाना होगी। सहारनपुर मेमू एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन भी पांच जुलाई को शाम चार बजकर 25 मिनट पर दिल्ली से हरिद्वार रवाना होगी।  यह ट्रेन दोपहर दो बजे हरिद्वार से दिल्ली के लिए रवाना होगी। हरिद्वार दिल्ली के बीच सभी स्टेशनों पर मेला स्पेशल ट्रेनें दो मिनट अतिरिक्त रुकेंगी। ऐसे में हरिद्वार स्टेशन पर अन्य ट्रेनों का संचालन प्रभावित न हो। इसके लिए आसपास जैसे रायवाला, डोईवाला, देहरादून, ऋषिकेश, कांसरो, सहारनपुर स्टेशन पर जरूरत के हिसाब से एक-एक अतिरिक्त ट्रेन रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *