उधमसिंहनगर : अजब प्रेम की गजब कहानियों की कोई कमी नहीं हैं अलग अलग जगहों क्षेत्रों से हमे ये सुनने में मिलती रहती है। इसी कड़ी में एक और हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है जिसके चलते प्रदेश के उधम सिंह नगर जिले के गदरपुर में तीसरी शादी करने चले दुल्हें राजा का भव्य स्वागत उसकी दुसरी बीवी ने किया जिस स्वागत में फूलों के हार नहीं बल्कि चप्पलों और जूतों की बारिश थी दूसरी साथ अन्य महिलाओं ने चप्पलों से जमकर दुल्हें की पिटाई की। घटणसथल पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को बमुश्किल गुस्साए परिजनों से बचाकर थाने ले गए। जब मामलें की पूछताछ की गई तो, पूर्व में एक युवती को तलाक देकर छोड़ने और एक युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला भी सामने निकला है।
बीते दिन शुक्रवार दोपहर यहां एक धर्मशाला में वैवाहिक समारोह जारी था,जहाँ बरात भी आ गई थी। दूल्हे के स्वागत की रस्में चल रहीं थीं। तभी मथुरा जिले के महावन थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला अपने परिजनों के साथ पुलिस टीम को लेकर वहां पहुंच गई। महिला ने बताया कि मुरादाबाद निवासी दूल्हे ने उसके साथ 27 अप्रैल 2021 को शादी की थी। लेकिन लड़ाई झगडे शुरू हो गए और उसकी हरकतों की वजह से वह मायके चली गई थी। उसे पता चला कि उसका पति गदरपुर में शादी करने जा रहा है। पुलिस ने इस बारे में दूल्हे से ही पूछताछ की तो वह घबरा गया। उसकी सच्चाई जानकर वधू पक्ष के लोग भी हक्का-बक्का रह गए।
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इसी बीच महिला (पत्नी) ने चप्पल निकालकर दूल्हे की पिटाई शुरू कर दी। दूल्हे की पिटाई होते देखकर वधू पक्ष की महिलाओं ने भी उस पर चप्पलें बरसानी शुरू कर दीं। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी दूल्हे को आक्रोशित भीड़ से किसी तरह बीच बचाव कराकर उसे थाने ले गए।

