सितारगंज : जहां लोगों को उनकी जीवन को सुधारनें के बाद नया जीवन दिया जाता है वहां हो रहा था शर्मनाक काम जी हाँ सितारगंज के एक जीवनदान नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र में स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अचानक छापा मारा है जहांगर्भ निरोधक और सेक्सवर्धक दवाएं, नशे के इंजेक्शन और भी कई आपत्तिजनक सामान बरामद हुआ है। पूरी टीम ने केंद्र को सील करने के बाद उसमें रह रहे तीन मरीजों को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट करा दिया है।
बीते दिन गुरुवार को यहां एसीएमओ डॉ. तपन कुमार शर्मा, तहसीलदार जगमोहन त्रिपाठी ने पुलिस, स्वास्थ्य और औषधि विभाग के अधिकारियों के साथ चिंतीमजरा मोहल्ले में नुकलिया मार्ग पर स्थित जीवनदान नशामुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र पर अचनाक जाकर छापेमारी की। टीम ने केंद्र के अभिलेखों की जांच और मरीजों को दी जाने वाली दवाओं मांगी।
वहां मौजूद महिला ने टीम को बताया कि केंद्र के तीन पार्टनर हरजेंद्र सिंह, वाहिद अली, साजिम अंसारी हैं। तीनों पार्टनर मौके पर नहीं मिले। केंद्र में तीन मरीज भर्ती मिले लेकिन उनकी कोई हिस्ट्री नहीं थी। जांच टीम को मौके पर गर्भ निरोधक दवाएं, नशे की गोलियां, दर्द निवारक इंजेक्शन समेत तमाम प्रतिबंधित दवाएं मिलीं।

