प्रदेश के इस गांव को मिलेगा देश के श्रेष्ठ पर्यटन गांव का सम्मान

पिथौरागढ़ जिले के सरमोली गांव जल्द ही देश का श्रेष्ठ पर्यटन गांव की तरह घोषित किया जाएगा। पर्यटन मंत्रालय ने श्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता में सरमोली गांव का चुनाव हुआ है। 27 सितंबर को इसकी आधिकारिक घोषणा की जाएगी। साथ ही गांव को श्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार भी दिया जाएगा। ग्रामीण पर्यटन को आगे बढ़ाने के लिए पर्यटन मंत्रालय ने श्रेष्ठ पर्यटन गांव प्रतियोगिता की शुरुआत की गई है।

इस प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के समीप सरमोली गांव का चयन हुआ है। मंत्रालय की केंद्रीय नोडल एजेंसी ग्रामीण पर्यटन और ग्रामीण होम स्टे के माध्यम से प्रतियोगिता आयोजित हुई है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से 795 गांवों के आवेदन हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *