रूड़की : उत्तराखंड के रुड़की में लक्सर की एसडीएम संगीता कंनौजिया की बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। जिसमें उनके ड्राइवर (गोविन्द) की मौक़े पर ही मौत हो गई है। और संगीता भी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार रूड़की के सोलानीपुल के पास एसडीएम संगीता कंनौजिया की बोलेरो और डंपर की ज़ोरदार भिड़ंत हो गई। एक्सीडेंट के तुरंत बाद स्थानीय लोग मदद भागे , और उसके बाद लक्सर के विधायक उमेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे और एसडीएम संगीता कंनौजिया को रुड़की के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है।
फिलहाल डॉक्टरों नें उनकी हालत स्थिर बताई है , डॉक्टरों ने बताया कि संगीता की शुरुवाती जांच में पता चला है कि उन्हें सर्वाइकल स्पेन में काफी इंजरी आई है , और कुछ चोटें भी है , बाकी उनका एमआरआई रिपोर्ट आने के बाद हीउनकी का पता चलेगा। इस घटना की जानकारी मिलते ही डीएम, एसएसपी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

