देहरादून : उत्तराखंड की नवनिर्वाचित सरकार में पहली बार कैबिनेट मंत्री बने सौरभ बहुगुणा कोरोना संक्रमित हो गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने स्वयं ही मीडिया को दी , सौरभ बहुगुणा ने बताया कि मैं आप सभी को सूचित करना चाहता हूं कि कल रात मेरी कुछ तबियत ख़राब होने के बाद मैंने अपना टेस्ट कराया जिसमें मैं पॉज़िटिव पाया गया हूं।
मैं अभी ठीक महसूस कर रहा हूं लेकिन फिलहाल डॉक्टरों की सलाह से मैंने अपने आपको कुछ दिनों के लिए क्वैरेन्टाइन कर लिया है और अपना उचित ध्यान रख रहा हूं। मैं उन सभी लोगों से अपील करता हूं जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं वे अपनी जांच अवश्य कराए और अपना ध्यान रखे। मैं जल्द ही स्वस्थ होकर आप सबके बीच काम पर लौटूंगा।

