नई दिल्ली : राजधानी में आज मंगलवार को आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। ऐसे में धूल भरी आंधी के साथ 35 से 45 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवा चलने के आसार हैं। सूरज अपने तेवर दिखा रहा है आगे भी और गर्मी होने की सम्भावना है। लोगों को चिलचिलाती गर्मी से परेशान होना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक़, इस दौरान अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचने का अनुमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी होने के साथ 25 डिग्री सेल्सियस रहने की आशंका है। उधर, मौसम विभाग ने इस सप्ताहांत में हल्की बारिश होने की संभावना जताई है। दोपहर में चिलचिलाती गर्मी और गर्म हवाओं ने लू का अहसास कराया। शाम को भी गर्मी से राहत नहीं मिली। अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रहा, यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 24.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। पूसा में 42.1, जाफरपुर में 41.7, रिज में 41.6, आया नगर में 41.4, पालम में 40.8 व लोधी रोड में 40.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया।
मौसम से हाल बेहाल : आज 35-45 KM प्रति घंटा की धूल भरी आंधी के आसार

