झारखण्ड को पीएम मोदी ने दी बड़ी सौगात,बाबा की नगरी में रोड शो

देवघर: आज मंगलवार को पीएम मोदी झारखंड दौरे पर हैं जहां वो बाबा बैद्यनाथ की नगरी देवघर पहुंचे हैं । उन्होंने यहां एयरपोर्ट के साथ 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण किया जिसके बाद कार्यक्रम सम्पन्न कर वो लोगों को संबोधित करने पहुंचे और आज अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि बाबा धाम आकर हर किसी का मन खुश होता है। आज पीएम ने  झारखंड में देवघर एयरपोर्ट समेत के साथ 16,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने रोड शो निकालकर जनता का अभिवादन किया।

रोड शो में पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में भीड़ आ गई। आज सरकार के प्रयासों का लाभ पूरे देश में बिखर गया है। उड़ान योजना के तहत पिछले 5-6 सालों में लगभग 70 नए स्थानों को एयरपोर्ट्स, हेलीपोर्ट्स और वॉटर एयरोडोम्स के माध्यम से जोड़ा गया है। 400 से ज्यादा नए रूट्स पर आज सामान्य से सामान्य नागरिक को हवाई यात्रा की बड़ी सुविधाए मिली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *