नई दिल्ली: कोरोना का कहर देश में फिरसे तेज़ हुआ लेकिन बीते कुछ दिनों से संक्रमण में कुछ राहत मिली है। हालाँकि राज्यों में अभी भी साप्ताहिक कर्फ्यू जारी है। इसी कड़ी में दिल्ली में कोरोना महामारी की पांचवीं लहर के चलते बंद किए गए स्कूल-कॉलेज व अन्य शिक्षण संस्थान और जिम खुल खोले गए हैं। इसके अलावा अब रात्रि कर्फ्यू की समयसीमा भी एक घंटे कम हुई है। यह फैसला शुक्रवार को हुई दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में लिया गया है। इस बात का अभी औपचारिक रूप से एलान नहीं किया गया है लेकिन डीडीएमए की बैठक में मौजूद सूत्रों के हवाले से खबर है कि लंबे समय से दिल्ली के शिक्षण संस्थान और जिम से जुड़े लोग जो मांग कर रहे थे वह पूरी होगी। राजधानी में शिक्षण संस्थान व जिम आदि भी खोले जाएंगे। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में यह फैसला राजधानी में कोरोना संक्रमण के घटते हुए मामलों को देखते हुए ये फैसला लिया गया है।
दिल्ली में स्कूल-कॉलेज और जिम खुले,नाइट कर्फ्यू का टाइम भी हुआ कम

