यूपी में सात फरवरी से खुल सकते हैं कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल,आज फैसला लेंगें सीएम योगी

लखनऊ : कोरोना संक्रमण के मामलों में हो रही गिरावट को देखते हुए और टीकाकरण से मिले फायदे की वजह से अब कुछ राहत हो रही है। जिसके चलते सरकार ने 7 फरवरी से कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल खोलने की तैयारी की है। इस संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में ये निर्णय लिए जानें की संभावना है। 

प्रदेश में अब तक 10 करोड़ से अधिक कोविड टेस्ट हो चुके हैं। इतनी बड़ी संख्या में कोविड जांच करने वाला उत्तर प्रदेश देश का पहला राज्य है। अगर बीते 24 घंटे की बात करें तो शुक्रवार को प्रदेश में 3807 नए मरीज मिले हैं। 8817 लोग कोरोना मुक्त हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *