यूपी में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का काम नहीं ले रहा है। आज सोमवार का दिन भी दुखद हादसे की खबर लेकर आया। यूपी में कन्नौज जिले के ठठिया थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार लोगों को बुरी तरह टक्कर मारी। हादसे में शादी समारोह से शामिल होने जा रही मौसी व भतीजी की मौत हो गई। जबकि दंपती घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए तुरंत रेफर किया।
आज सोमवार को यूपी के सिकरोरी गांव निवासी अतर सिंह (40) शादी समारोह में बिल्हौर के जमुनिया पुरवा गांव जा रहे थे। साथ में पत्नी अनीता देवी (38), पुत्री बेटू चार माह, गुरसहागंज नरेंद्रपुर निवासी साली रामगुनी भी साथ में थी। सोमवार दोपहर करीब चार बजे ठठिया थाने से दो सौ मीटर की दूर पर पहुंचते ही तरबूज लाद कर जा रहे ट्रक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें मासूम बेटू और राम गुनी की मौके पर मौत हो गई। पति-पत्नी घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा है। चालक ट्रक तुरंत मौके से भाग खड़ा हुआ। जिसके अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
यूपी : ट्रक की टक्कर बाइक से, दो की मौत

