नई दिल्ली : विश्व कैंसर दिवस है। दिल्ली एम्स परिसर में बीते दिन शुक्रवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब ऑफ दिल्ली की सहायता से सहयोग से एम्स के डॉक्टरों ने कैंसर बीमारी के बारे में लोगों को बताया गया। एशियन सोसायटी ऑफ मास्टोलॉजी से जुड़े डॉक्टरों ने कैंसर रोगियों में ऑपरेशन की आशंका को कम करने के लिए कई तरीके बताए। एम्स के नए सर्जरी ब्लॉक में हुए इस कार्यक्रम में डॉक्टरों ने अपील की है कि हमें कभी उम्मीद का साथ नहीं छोड़ना चाहिए। मरीज के साथ साथ उसके पूरे परिवार को उम्मीद रखनी चाहिए।
देश में सबसे अधिक स्तन कैंसर के मामलें –सर्वे में सामने आया है कि बीते तीन साल में 35 से 50 वर्ष की आयु की महिलाओं में स्तन कैंसर के केस अधिक निकलें हैं। टाटा मेमोरियल सेंटर के एक अध्ययन के अनुसार स्तन कैंसर हर 14 में से एक महिला को प्रभावित करता है और 2025 तक हर साल नए केस की संख्या बढ़कर 2.4 लाख प्रति वर्ष हो सकती है।

