दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगह महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली : आज शनिवार सुबह दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस हुए हैं। यह झटके सुबह 9 :50 मिनट के करीब महसूस हुए। जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.7 की मापी गई है। इस भूकंप की खबर मिलते ही देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को फोन कर भूकंप की स्थिति पर बात की और उनसे पूरी जानकारी भी ली। आज सुबह दिल्ली-एनसीआर के नोएडा और जम्मू कश्मीर के सभी जिलों में सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। झटके महसूस होते ही लोग घरों से बाहर निकल आए। दिल्ली-एनसीआर में लोगों को करीब 15-20 सेकेंड तक धरती में कंपन महसूस हुई। नोएडा में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश रहा। 
झटके आते ही अधिकांश लोग घरों से बाहर भागे और दहशत का माहौल सा बन गया। सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू संभाग के उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ के साथ ही कश्मीर घाटी में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए गए इसके लावा पंजाब के पंचकूला,चंडीगढ़ में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। सुरक्षित रहने और प्राथमिकता के आधार पर सभी सुरक्षा उपायों का पालन करने का आग्रह किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *