आठ अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल ,आखिर क्यों ?

गौरतलब है कि  आजमगढ़ के चिल्ड्रेन गर्ल्स स्कूल में 17 वरिषीय छात्र स्कूल की बिल्डिंग से अचानक नीचे आ गिरी थी जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई।  इसी कारण  घटना को लेकर आगरा जिले में अप्सा की तरफ से आठ अगस्त को विरोध प्रदर्शन होगा जिसका एलान किया गया है।अप्सा अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने विद्यालयों को विरोध की रणनीति से अवगत कराया है। उन्होंने बताया कि आठ अगस्त को निजी विद्यालय विद्यार्थियों के लिए बंद रहेंगे। स्टाफ मौजूद रहेगा। ऑनलाइन कक्षाएं भी बंद होंगी। बैठक में आनंद शुक्ला, सुभाष चंद, मोरध्वज, सूरज सिंह, चंद्रवीर सिंह आदि मौजूद रहे। स्कूल की प्रधानाचार्य को गिरफ्तार किया गया है।  फिरोजाबाद के सीबीएसई स्कूलों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है।

यह है मामला –

सीबीएसई स्कूल एसोसिएशन की जिला प्रभारी रूपाली भटनागर ने अवगत किया है कि जिला आजमगढ़ स्थित एक स्कूल में हुई दुर्घटना और इसके कारण अभिभावकों की शिकायत करने के बाद प्रधानाचार्य और शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया। है;हालाँकि दोनों अभी तक दोषी नहीं है लेकिन यदि वह दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ उचित कार्रवाई  होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *