सीओ से सीधे बनाए गए इंस्पेक्टर,जानिए मामला !

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए बड़ी सख्ती दिखाई है। यूपी मुख्यमंत्री योगी ने रिश्वत लेने के आरोपी पुलिस उपाधीक्षक/सीओ को इंस्पेक्टर बनाने का आदेश दिया है। आपको बतादें कि रामपुर में तैनात रहे तत्कालीन सीओ सिटी विद्या किशोर शर्मा को अनुशासनहीनता के आरोप में उनके मूल पद पर हटाया गया है इस बात की जानकारी मुख्यमंत्री ने योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर दी है। इनपर आरोप है कि रिश्वत लेते हुए उनका एक वीडियो वायरल हुआ और इस मामले की जांच डीआईजी ने कराई थी। अब विद्या किशोर शर्मा को पदावनत कर इंस्पेक्टर बना दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *