पूर्व PM मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर पहुंचे राज्यसभा,भाजपा ने कही ये बात 

राज्यसभा में बीते दिन सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार विधेयक, 2023 पर चर्चा में भाग लेने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर संसद पहुंचे जिसके बाद राजनीति शुरू हो गई है उनका स्वास्थ्य ख़राब होने के बाद भी संसद में आना राजनीतिक गलियारों में बहस का मुद्दा बन चुका है। जहां विपक्षी गठबंधन के नेता तारीफ कर रहे हैं वहीँ भाजपा पार्टी ने इसे शर्मनाक बताया।  

राज्यसभा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार विधेयक, 2023 पर चर्चा में भाग लेने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह व्हीलचेयर पर संसद आए थे और  भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इसे शर्मनाक कहा है। भाजपा ने कहा है कि “कांग्रेस की ये सनक देश याद रखेगा। सिर्फ अपना बेईमान गठबंधन जिंदा रखने के लिए कांग्रेस ने सदन में एक पूर्व प्रधानमंत्री को देर रात स्वास्थ्य की ऐसी स्थिति में भी व्हीलचेयर पर बैठाए रखा। जो कि शर्मनाक हरकत है। 


कांग्रेस ने दिया जवाब –
भाजपा ने पूर्व पीएम के व्हीलचेयर पर राज्यसभा पहुंचने के बयान दिया उसका कांग्रेस ने जवाब देते हुए  कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि डॉक्टर साहब का लोकतंत्र के प्रति यह समर्पण इस देश के संविधान में उनके विश्वास का प्रमाण है। भाजपा ने अपने बुजुर्गों को भले मानसिक कोमा में धकेल दिया हो, हमारे बड़े हमारी प्रेरणा हैं। उन्होंने आगे कहा कि अपने आका से कहो कुछ सीखें – भगोड़े ना बनें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *