कल से उत्तर प्रदेश के 7 शहरों में दौड़ेगी ई-सिटी बसें,सीएम योगी करेंगें लोकार्पण

लखनऊ : गौरतलब है कि आज देश के पीएम मोदी मेरठ में मौजूद रहे जहां उन्होंने खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास किया।इसके अलावा है कल से मेरठ समेत 6 अन्य शहरों को ी सिटी लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी, गोरखपुर के बाद सात अन्य शहरों में चार जनवरी से ई-सिटी बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इन शहरों में मेरठ, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा शामिल हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चार जनवरी को शाम 5:30 बजे लखनऊ से इन बसों का वर्चुअली लोकार्पण करेंगे। 

इन सात शहरों में 75 ई-बसें चलेंगी। बताया जा रहा है कि मेरठ में 15 और अन्य शहरों में 10-10 सिटी बसें चलेंगी। हालांकि अभी इन बसों का निदेशालय स्तर पर शहरों के हिसाब से आवंटन नहीं हुआ है। इन बसों का पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप मॉडल पर संचालन होगा। नगरीय परिवहन निदेशालय के संयुक्त निदेशक अजीत सिंह ने बताया कि तीन जनवरी की शाम तक संबंधित शहरों में ये बसें पहुंच जाएंगी। बसों के संचालन का जिम्मा पीएमआई कंपनी को सौंपा गया है। इन बसों के चलने सेे लोगों का सफर सुगम होगा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *