नियमों को दरकिनार करके कैंट बोर्ड ने अपने कैंट जूनियर हाईस्कूल प्रेमनगर में शादी समारोह के लिए इजाजत दे दी है। इससे स्कूल में बच्चों की पढ़ाई पर असर पड़ा। अभिभावकों ने कैंट बोर्ड के इस रवैये पर सख्ती दिखाई है। शिक्षा विभाग के नियमानुसार किसी भी सरकारी स्कूल में ऐसे आयोजनों पर सख्त पाबंदी लगाईं हुई है।कैंट जूनियर हाईस्कूल प्रेमनगर में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावकों ने बताया कि वे दो दिन पहले दोपहर में अपने बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे जहां उन्होने देखा कि शादी समारोह की तैयारियां जारी थी। इसी बीच में क्लास में बच्चे पढ़ रहे थे जिसपर अभिभावक भड़क उठे। नियमानुसार सरकारी स्कूल में शादी समारोह का आयोजन सही नहीं है।
बुधवार दोपहर तक इस स्कूल में बाहरी लोगों की चहल पहल रही। कैंट बोर्ड के कर्मचारी ने बताया कि पीडी के सख्त आदेश है कि स्कूलों में इस तरह के आयोजन की अनुमति नहीं दी जाएगी
सबने मोड़ा मुँह –जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक एसएस बिष्ट ने कहा कि सरकारी स्कूलों में इस तरह के आयोजन पर पहले से पूरी तरह रोक लगी हुई है लेकिन उन्होंने कहा कि अगर किसी स्कूल में ऐसे आयोजन कराए गए हैं तो इसका संज्ञान लिया जाएगा।

