प्रदेश कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के एक बयान ने चर्चाए गरम करदीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री धामी की टीम बड़ी होगी तो और अच्छा खेलेगी। अभी तक उनकी टीम कम खिलाड़ियों के साथ खेल रही है। इसके बाद मंत्रीमंडल विस्तार की संभावनाएं सामने आई है। आज बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष महेश भट्ट दिल्ली पहुंचें है।
राजनीतिक गलियारों में चर्चा है कि दिल्ली में भाजपा के केंद्रीय नेताओं की एक बड़ी बैठक होनी है। जिस बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के शामिल होंगे। जबकि आज सीएम जोशीमठ में है अभी उनका दिल्ली जाना तय नहीं है। लेकिन इस बीच मंत्री जोशी ने मंगलवार को मीडिया में बयान दिया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अभी तक कम खिलाड़ियों के साथ खेल रहे हैं। सरकार में अभी केवल आठ मंत्री हैं। तीन पद अभी भी सरकार में खाली चल रहे हैं।

