देहरादून : ट्रेनों में चलने वाले जीआरपी के एस्कॉर्ट में अब महिला सिपाहियों को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए डीआईजी रेलवेज ने निर्देश जारी हुए हैं। अभी तक दो पुरुष सिपाही एस्कॉर्ट में चला करते हैं। जीआरपी की तरफ से रेलवे यात्री जागरूकता सप्ताह (11 से 17 दिसंबर) तक जारी है।
बीते बुधवार को डीआईजी पी रेणुका देवी भी देहरादून रेलवे स्टेशन पहुंची थीं। उन्होंने यात्रियों से बात की और सुरक्षा संबंधित लिखित सामग्री बांटी और कहा कि अब जीआरपी के चारों थानों में महिला हेल्प डेस्क अनिवार्य रूप से बनेगी और साथ ही बमहिला दरोगा और महिला सिपाहियों की तैनाती जल्द की जाएगी।त्योहारों के समय भीड़ प्रबंधन के लिए वार्षिक कैलेंडर भी तैयार होगा।
ये मिले निर्देश –
टनकपुर में जीआरपी चौकी और बैरक निर्माण केे लिए पूर्वोत्तर रेलवे को लिखा जाएगा।
-जीआरपी में 187 पदों के सृजन के लिए शासन को प्रस्ताव जाएगा।
-लंबे समय से जीआरपी में तैनात कर्मियों को हटाकर नए कर्मियों को नियुक्त किया जाएगा।

