केंद्र और राज्य सरकार के अधिकारी अब अपने कार्यस्थल पर कुर्सियों पर बैठे बैठे योग क्र सकेंगे। इसके लिए आयुष मंत्रालय ने हरी झंडी भी देदी है। कुर्सी पर योग के लिए वाई-ब्रेक एप जारी कीहै जिसके माध्यम से अधिकारीयो को कुर्सी पर बैठे योग के करने टिप्स मिलेंगे,और कार्यालयों में योग को बढ़ावा देने के लिए आयुष मंत्रालय के उप सचिव संदीप सक्सेना ने कुर्सी पर योग को लेकर निर्देश जारी क्र दिए हैं। कार्यालय स्थल पर अधिकारी कुर्सी पर बैठे भी योग कर जीवनशैली को स्वस्थ बना सकते हैं। कंप्यूटर पर काम करने या कुर्सी पर लंबे समय पर बैठे रहने से कई तरह की शारीरिक दिक्कतें होती हैं।
शॉर्ट टर्म प्रोटोकॉल तैयार किया
इसपर मंत्रालय की तरफ से कुर्सी पर योग के लिए प्रोत्साहित करना होगा और कई बार अफसरों और कर्मियो के पास अलग समय न होने से योग के लिए किसी केंद्र पर नहीं जा सकते हैं। ऐसे अधिकारी या कर्मचारी कार्यालय स्थल कुछ देर के लिए कुर्सी पर बैठकर ही योग कर सकते हैं। आयुष मंत्रालय ने अफसरों, कर्मियों को कार्यालयस्थल पर कुर्सी पर योग को बढ़ावा देने और अपनाने के निर्देश दिए हैं।

