चम्पावत: प्रदेश के चम्पावत में बड़ा हादसा हुआ हो जिसके चलते यहां एक स्कूल की बाथरूम की छत अचनाक गिर गई और दुर्घटना में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा की मौत हो गई है। जबकि दो बच्चे घायल हुए है। इस बड़े हादसे की खबर सुनते ही गांव में मातम छा गया है। बच्चों के परिजन भौचक्के से स्कूल आनन फानन में पहुंचे। स्कूल में हुए इस हादसे से अन्य बच्चे भी सहम गए हैं। चंपावत में बुधवार सुबह पाटी मोनकांडा प्राइमरी विद्यालय की बाथरूम की छत निरने से कक्षा तीन में पढ़ने वाली बच्ची की मौत होने से स्कूल में हड़कंप मच गया। वहीं दो बच्चे भी घायल हो गई। हादसे की खबर सुनकर स्कूल पहुंचे अभिभावकों में भारी गुस्सा है। अपनी बच्ची का शव देख मृतका हेमा की मां बेसुध हो गई। वह एक टक लगाकर अपनी मासूम बच्ची की लाश देखती रही। वहीं घायल बच्चों के परिजन अपने बच्चों के लिए घबराए हुए हैं।
चम्पावत में बेहद दुखद हादसा,मां हुई बेसुध

