राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की मुख्य पूजा अभिजीत मुहूर्त में हो रही है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का समय काशी के विद्वान गणेश्वर शास्त्री द्रविड़ ने बताया है। यह कार्यक्रम पौष माह के द्वादशी तिथिको अभिजीत मुहूर्त, इंद्र योग, मृगशिरा नक्षत्र, मेष लग्न एवं वृश्चिक नवांश में होगा। शुभ मुहूर्त दिन के 12 बजकर 29 मिनट और 08 सेकंड से 12 बजकर 30 मिनट और 32 सेकंड तक का रहेगा। यानि प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त केवल 84 सेकंड का है।संत-धर्माचार्य और 50 से अधिक आदिवासी, गिरिवासी, तटवासी, द्वीपवासी, जनजातीय परंपराओं की भी उपस्थिति बनी हुई है।
बस कुछ ही देर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा,84 सेकंड का है शुभ मुहूर्त

