डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले-मैनपुरी में भी खिलेगा कमल

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को एटा में कहा कि आजमगढ़, रामपुर, गोला में कमल खिल चुका है। अब मैनपुरी में भी कमल खिलेगा। कमल खिलने का युग आ गया है, साइकिल को जनता ने पंचर कर दिया है। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को लेकर कहा कि नाराजगी का फायदा नहीं उठाना चाहते। सेवा करने का अवसर दीजिए । 

भाजपा ने मैनपुरी में रघुराज सिंह शाक्य को लोकसभा उपचुनाव का प्रत्याशी बनाया है। वह हेलीकॉप्टर से एटा पुलिस लाइन में उतरे। यहां कार से मैनपुरी के लिए रवाना हुए। इस दौरान मैनपुरी लोकसभा सीट अब तक न जीतने के सवाल पर कहा कि नेताजी का हमारी पार्टी और नेतृत्व सम्मान करता था। 

चुनाव में शिवपाल यादव की भूमिका के सवाल पर कहा कि जो भी सहयोग करना चाहता है, सबका स्वागत है। कमल खिलेगा तो विकास, सुरक्षा, सुशासन मिलेगा। डिप्टी सीएम ने कहा कि फिरोजाबाद, बदायूं, आजमगढ़, रामपुर जैसे नेताओं को समाजवादी पार्टी अपना गढ़ समझती थी, वो अब कमल का गढ़ हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *