अयोध्या : आज अयोध्या में इतिहास रचने जा रहा है। अयोध्या में रामलला के आगमन का इंतजार अब हो नहीं पा रहा है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम शुरू हो चुका है मंदिर के अंदर पीएम मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत उनके साथ पूजा में बैठे हैं।पूरी राम नगरी को आध्यात्मिक रंग देकर सजाया गया है।
मंदिर परिसर की छटा देखती ही बनती है। कई बड़े आचार्यों ने मंत्रोचारण के साथ पूजा की शुरुआत कराइ है। पीएम के साथ मंदिर के अंदर आनंदी बेन पटेल, मोहन भागवत और सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद हैं। सभी के चेहरों पर साफ़ ख़ुशी को देखा जा सकता है। कई महामंडलेश्वर मौजूद हैं।

