पर्यटन के क्षेत्र में युवाओं के लिए रोजगार के अंतर्गत अब पर्यटन विभाग ने तीन जिलों के 30-30 युवाओं को ट्रेनिंग दी ही जिसके चलते अब अब वह देश-दुनिया के पर्यटकों के लिए बतौर पर्यटक गाइड की तरह कार्य करेंगे। पर्यटन विभाग की तरफ से गढ़वाल विश्वविद्यालय के सहयोग से डेस्टिनेशन टूरिस्ट गाइड कोर्स संचालित हुआ है और प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले चरण में टिहरी, पौड़ी और देहरादून जिले के 30-30 युवाओं ने गाइड बनाने के लिए ट्रेंड किया गया है। यह सभी गाइड देश-दुनिया से आने वाले पर्यटकों को उत्तराखंड की रोमांचक सैर कराएँगे। कोर्स में प्रतिभागियों को सैद्धांतिक और प्रयोगात्मक प्रशिक्षण मिला है।।
इन प्रतिभागियों को गढ़वाल विवि की ओर से तैयार पाठ्यक्रम के आधार पर अनुभवी और विषय विशेषज्ञों की ओर से उत्तराखंड की भौगोलिक, राजनीतिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, लोक गीत, लोक वाद्य, रहन-सहन, खान-पान, बोली भाषा, मेले, औषधीय पादप, गंगा, लोक पर्व, लोक परंपरा, मान्यता और उनसे जुड़े तथ्य समेत यहां की महान विभूतियों के बारे में जानकारी मिली है।

