सत्येंद्र जैन और वैभव को कोर्ट से फिर झटका, 20 जुलाई तक बढ़ाई गई कस्टडी 

आज मंगलवार दिल्ली स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की मुश्किलें और बढ़ गयीं हैं। सत्येंद्र को आज कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वैभव जैन की न्यायिक हिरासत 20 जुलाई तक बढ़ा दी है। राउज एवेन्यू कोर्ट स्थित अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गीतांजलि गोयल के समक्ष प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को वैभव जैन की रिमांड अवधि व जैन की न्यायिक हिरासत खत्म होने पर हुआ है। मामले में तीसरा आरोपी अंकुश जैन पहले से ही हिरासत में हैं।

आज प्रवर्तन निदेशालय की तरफ से अधिवक्ता हुसैन और नवीन कुमार मट्टा ने अदालत के सामने कहा कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली के मंत्री की मदद करने वालों में अंकुश जैन और वैभव जैन भी शामिल हैं। उन्होंने आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाने का आग्रह किया। 

छापेमारी –

ईडी ने 6 जून को दिल्ली-एनसीआर में विभिन्न स्थानों पर छापामारी के दौरान सत्येंद्र जैन के सहयोगियों से 2.85 करोड़ नकद और 1.80 किलोग्राम वजन के 133 सोने के सिक्के जब्त किए थे। इस दौरान विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड भी जब्त किए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *